Home KORBA भतीजे के जन्मदिन पर पहुंचने का किया था वादा, हाइड्रा के नीचे...

भतीजे के जन्मदिन पर पहुंचने का किया था वादा, हाइड्रा के नीचे मिली सोनू की लाश

0
13

Acn18. Com korba.कोरबा जिले के उरगा मुख्य मार्ग से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। यहां हाइड्रा वाहन चालक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 26 वर्षीय सोनू यादव का शव उसके हाइड्रा वाहन के नीचे पड़ा मिला। पुलिस को आशंका है कि किसी दूसरे वाहन की टक्कर से हादसा हुआ हो सकता है, हालांकि मौत की असली वजह जांच के बाद ही साफ होगी।मृतक सोनू यादव शक्ति जिले के नगरदा का रहने वाला था और पिछले करीब तीन साल से निजी कंपनी का हाइड्रा वाहन चला रहा था। मंगलवार को वह अपने बड़े भाई के बेटे के जन्मदिन पर घर जाने वाला था। उसने फोन पर परिजनों से बात कर जन्मदिन में पहुंचने की बात भी कही थी।लेकिन जब सोनू समय पर घर नहीं पहुंचा और उसके मोबाइल पर लगातार फोन करने के बावजूद जवाब नहीं मिला, तो परिवार की चिंता बढ़ गई।इसी बीच उरगा मुख्य मार्ग पर सोनू का हाइड्रा वाहन खड़ा मिला और वह वाहन के नीचे पड़ा हुआ था। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी और उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सिविल लाइन थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज किए और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। पुलिस के मुताबिक मामला सड़क हादसे का लग रहा है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि सोनू को किसी दूसरे वाहन ने टक्कर मारी या हाइड्रा वाहन से ही कोई दुर्घटना हुई। पुलिस जांच के बाद ही मौत की पूरी तस्वीर सामने आएगी।

error: Content is protected !!