Home Uncategorized 22 जिंदगियां निगल चुका देवरी-चिचोली का नदी क्षेत्र, अब प्रशासन का बड़ा...

22 जिंदगियां निगल चुका देवरी-चिचोली का नदी क्षेत्र, अब प्रशासन का बड़ा एक्शन, हसदेव नदी में नहाने पर लगा प्रतिबंध, चेतावनी बोर्ड और बेरीकेटिंग से कड़ी सुरक्षा, तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत के बाद जागा प्रशासन, नदी में उतरने पर रोक!video

0
11

Acn18. Com भरत सिंह चौहान जांजगीर चाम्पा 

जांजगीर-चांपा के देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट से बड़ी खबर है। लगातार हो रहे हादसों के बाद प्रशासन ने अब हसदेव नदी क्षेत्र में नहाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। सुरक्षा के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और संवेदनशील जगहों पर बेरीकेटिंग भी की गई है।

बताया जा रहा है कि देवरी-चिचोली के इस नदी क्षेत्र में अब तक करीब 22 लोगों की जान जा चुकी है। कुछ दिन पहले बिलासपुर क्षेत्र से पिकनिक मनाने पहुंचे तीन दोस्त भी नदी के तेज बहाव में बह गए थे। रेस्क्यू अभियान के बाद तीनों के शव बरामद किए गए थे।

हसदेव नदी का यह क्षेत्र लंबे समय से पिकनिक और घूमने के लिए लोगों की पसंद रहा है, लेकिन नदी की गहराई और तेज बहाव के चलते यहां लगातार हादसे सामने आते रहे हैं।

इन घटनाओं के बाद प्रशासन ने सख्ती बढ़ाते हुए नदी में नहाने पर प्रतिबंध लगाया है। लोगों को खतरे से आगाह करने के लिए चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और नदी क्षेत्र में बेरीकेटिंग की गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चेतावनी को नजरअंदाज कर नदी में न उतरें और अपनी जान जोखिम में न डालें। अब देखना होगा कि इन सुरक्षा उपायों से देवरी-चिचोली में हादसों पर कितना अंकुश लगता है।

error: Content is protected !!