Home Uncategorized त्योहारों से पहले बदमाशों की परेड, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! गुंडा-निगरानी...

त्योहारों से पहले बदमाशों की परेड, पुलिस ने कस दिया शिकंजा! गुंडा-निगरानी बदमाश तलब, उपद्रव किया तो सीधे होगी सख्त कार्रवाई. Video

0
3

Acn18. Com. बिलासपुर.बिलासपुर में त्योहारों से पहले पुलिस ने बदमाशों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिलेभर के गुंडा और निगरानी बदमाशों की पुलिस ने परेड कराई और सभी को थाने तलब कर उनकी वर्तमान गतिविधियों का जायजा लिया गया।

गणेश उत्सव, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली को देखते हुए पुलिस ने गुंडा और निगरानी बदमाशों को सख्त हिदायत दी है कि शहर में किसी भी तरह का उपद्रव या शांति भंग करने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस ने बदमाशों को स्पष्ट तौर पर समझाइश दी कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। वहीं सक्रिय बदमाशों की गतिविधियों पर नजर रखने और उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

पुलिस का फोकस त्योहारों के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने पर है। किसी भी तरह की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि सामने आने पर तत्काल कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

त्योहारों से पहले बिलासपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

error: Content is protected !!