Acn18. Com सरगूजा अंबिकापुर में पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का पर्दाफाश किया है। लग्जरी गाड़ी से करीब 69 लाख रुपये कीमत का 138 किलो गांजा बरामद किया गया है।
मामला सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की।
पुलिस को पीछे आता देख तस्करों ने लग्जरी गाड़ी छोड़ दी और मौके से फरार होने लगे। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया।
तलाशी के दौरान दो आरोपी गन्ने के खेत में छिपे मिले, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
पुलिस ने वाहन से 138 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 69 लाख रुपये बताई गई है।
वहीं, इस दौरान एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और गांजा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।
लुंड्रा पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। अब पुलिस फरार आरोपी तक पहुंचने और पूरे गिरोह का पर्दाफाश करने में जुटी है।









