Home KORBA 12 हाथियों के दल ने जमाया डेरा, ग्रामीणों में दहशत कई गांवों...

12 हाथियों के दल ने जमाया डेरा, ग्रामीणों में दहशत कई गांवों की ओर बढ़ने की आशंका, वन विभाग अलर्ट,रात में हाथियों की दस्तक का खतरा, लोगों को सावधान रहने की अपील

0
8

Acn18Com.कोरिया जिले में एक बार फिर हाथियों के दल की दस्तक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

बैकुंठपुर वन मंडल क्षेत्र में 12 हाथियों का दल पहुंचा है, जिसके बाद वन विभाग अलर्ट मोड पर है।

जानकारी के मुताबिक, हाथियों का दल उत्तर तर्रा के रास्ते प्रवेश करने के बाद फिलहाल दामुज क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है।
बताया जा रहा है कि हाथियों का यह दल आगे केतकी झरिया, नगर और दुर्गापुर की ओर बढ़ सकता है।

वहीं, आज रात या कल सुबह तक हाथियों के सल्बा-कांदाबारी क्षेत्र में पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है।

हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग और विद्युत विभाग की संयुक्त टीम लगातार निगरानी कर रही है।
संभावित खतरे को देखते हुए बिजली विभाग को भी सतर्क किया गया है।

वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि शाम के बाद जंगल और सुनसान इलाकों में जाने से बचें, हाथियों के करीब न जाएं और किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें।

हाथियों की गतिविधि नजर आने पर तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की गई है।

error: Content is protected !!