Home Uncategorized BRICS समिट में मलेशियाई PM ने छेड़ी किशोर कुमार की धुन, ‘ख्वाब...

BRICS समिट में मलेशियाई PM ने छेड़ी किशोर कुमार की धुन, ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाने से जीता दिल.देखिए वीडियो…

0
2

नई दिल्ली: मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए भारत आए हैं। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भारत दौरे के दौरान अपने अंदाज से लोगों का ध्यान खींच लिया। अनवर इब्राहिम ने 1965 की हिंदी फिल्म तीन देवियां का लोकप्रिय गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाया और इसका वीडियो भी शेयर किया। इस गाने को किशोर कुमार ने आवाज दी थी और संगीत एसडी बर्मन का था।

भारत की तारीफ में कही बड़ी बात

अनवर इब्राहिम ने भारत की सभ्यता, संस्कृति और इतिहास की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने भारत को महान सभ्यता, महान संस्कृति और शानदार इतिहास वाला देश बताया। उनका यह अंदाज भारत और मलेशिया के बीच पुराने सांस्कृतिक जुड़ाव की झलक भी पेश करता है। दोनों देशों के बीच रिश्तों में ऐतिहासिक और लोगों के बीच मजबूत संपर्क को पहले भी दोनों सरकारें रेखांकित कर चुकी हैं।

error: Content is protected !!