Home Uncategorized जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! तेज रफ्तार कैप्सूल ने युवक को...

जर्जर सड़क बनी मौत की वजह! तेज रफ्तार कैप्सूल ने युवक को कुचला, मौके पर मौत… ग्रामीणों का चक्का जाम

0
13

Acn18. Com भारत सिंह चौहान सक्ति सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम घोघरी से दर्दनाक सड़क हादसे की तस्वीर सामने आई है।

शुक्रवार रात करीब 7 बजे सड़क किनारे पैदल जा रहे 30 वर्षीय युवक को तेज रफ्तार कैप्सूल वाहन ने कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान हेतराम सिदार, पिता ईश्वर सिदार, उम्र 30 वर्ष, निवासी घोघरी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि हेतराम घोघरी की आरा मशीन में काम करता था। काम खत्म करने के बाद जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा, छपोरा की ओर से आ रहे कैप्सूल वाहन क्रमांक CG 07 CM 6140 ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

⚠️ सड़क की बदहाली पर बड़ा सवाल

हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल जर्जर सड़क और जिम्मेदारों की कथित लापरवाही को लेकर उठ रहा है। बताया जा रहा है कि सड़क लंबे समय से बदहाल है। खास बात यह है कि ग्रैंड न्यूज़ ने करीब एक सप्ताह पहले ही इस सड़क की बदहाली को लेकर खबर प्रकाशित कर जिम्मेदारों को आगाह किया था।

लेकिन आरोप है कि सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और अब इसी बदहाल सड़क पर एक परिवार ने अपना जवान बेटा खो दिया।

🚨 हादसे के बाद बवाल

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही डभरा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई।

वहीं हादसा इतना भयावह था कि शव कैप्सूल वाहन के नीचे दब गया। जेसीबी की मदद से ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से शव को बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन देर रात तक शव बाहर नहीं निकाला जा सका था।

अब सवाल सीधा है—क्या किसी की जान जाने के बाद ही जिम्मेदारों की नींद खुलेगी? आखिर इस जर्जर सड़क की कीमत और कितनी जिंदगियां चुकाएंगी?

error: Content is protected !!