
एसईसीएल की खदानों में सिंगल यूनियन वेरिफिकेशन का कार्य चल रहा है. इसी के तहत कुसमुंडा परियोजना में भी वेरिफिकेशन किया गया. भारतीय कोयला खदान मजदूर संघ जो भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध है को सर्वाधिक मजदूरों का साथ मिला। इंटक दूसरे स्थान पर तो वही एचएमएस को तीसरा स्थान मिला है. भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी इस सफलता से गदगद हैं.वह कहते हैं की मजदूर, संघ के कार्यों से संतुष्ट हैं इसीलिए उन्होंने वेरिफिकेशन में भारतीय मजदूर संघ का साथ दिया है









