Home Uncategorized जांजगीर-चांपा में पिकनिक बनी मातम का कारण, हसदेव नदी में बहे 3...

जांजगीर-चांपा में पिकनिक बनी मातम का कारण, हसदेव नदी में बहे 3 छात्र—तीनों लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

0
3

Acn18. Com.जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम देवरी में पिकनिक मनाने पहुंचे चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राओं के बीच उस वक्त हड़कंप मच गया, जब हसदेव नदी में तीन छात्र तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे बिलासपुर जिले के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं पिकनिक मनाने देवरी पहुंचे थे। इनमें 4 छात्र और 4 छात्राएं शामिल थे।

बताया जा रहा है कि मुरारी साहू, पवन लाल और सचिन सिंह नदी किनारे सेल्फी लेने के लिए खड़े थे। इसी दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया और वह नदी के तेज बहाव में बहने लगा। उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों साथी भी नदी में कूद गए।

लेकिन तेज बहाव के आगे तीनों छात्र खुद को संभाल नहीं सके और हसदेव नदी में बहकर लापता हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही बलौदा थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं नगर सैनिक गोताखोरों की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर तीनों लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है, वहीं साथ आए छात्र-छात्राओं में भी दहशत और मातम का माहौल बना हुआ है।

error: Content is protected !!