Home KORBA बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ लगेगा भव्य आयुर्वेद शिविर, नाड़ीवैद्य...

बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ लगेगा भव्य आयुर्वेद शिविर, नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र शर्मा करेंगे निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण और परामर्श 12 सितंबर को जिला न्यायालय परिसर में जुटेंगे लोग, नाड़ी परीक्षण से मिलेगी प्रकृति के अनुरूप आयुर्वेदिक सलाह

0
5

Acn18. Com.बिलासपुर जिला न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आम लोगों के लिए विशेष निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा परामर्श एवं उपचार शिविर लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि शिविर में छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध आयुर्वेद चिकित्सा विशेषज्ञ और नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा अपनी चिकित्सकीय सेवाएं देंगे।

दरअसल, आगामी 12 सितंबर 2026, शनिवार को जिला न्यायालय परिसर बिलासपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। इसी अवसर पर विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर भी लगाया जाएगा।

शिविर में नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा लोगों का नाड़ी परीक्षण कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति और प्रकृति का परीक्षण करेंगे। इसके आधार पर लोगों को आयुर्वेदिक परामर्श के साथ-साथ उचित आहार-विहार, दिनचर्या, योग-प्राणायाम और स्वास्थ्य संबंधी जरूरी सावधानियों की जानकारी दी जाएगी।

शिविर प्रभारी अश्विनी बुनकर के मुताबिक, ‘चलो आयुर्वेद की ओर’ मिशन के तहत इस शिविर का उद्देश्य आम लोगों को आयुर्वेद से जोड़ना और आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाना है।

आयोजकों ने अंचलवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6232275433 पर संपर्क किया जा सकता है।