मुड़ापार स्थित आरजी पेट्रोल पंप में पानी की टँकी पर मिली कर्मचारी की लाश
घटना के बाद मौके पर लगी लोगों की भीड़ ,मचा हड़कंप
मृतक 39 वर्षीय ओम प्रकाश यादव राताखार निवासी है जो मूलतः जांजगीर चांपा जिला निवासी है
सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस पहुंची मौके पर आगे की जांच करवाई की शुरू
बताया जा रहा की मृतक ओमप्रकाश पेट्रोल डालने का करता था काम
ड्यूटी के दौरान काफी समय से लापता होने पर कर्मचारियों ने जब उसकी खोजबीन की तब पेट्रोल टंकी से लगे पानी की टंकी पर उसकी मिली लाश
सेकंड शिफ्ट ड्यूटी पर आया था मृतक कर्मचारी
पेट्रोल कर्मचारी खुशी मिश्रा ने बताया कि तीन लोग ड्यूटी पर तैनात थे जहां से अचानक वह लापता हो गया
बताया जा रहा है कि मृतक ओमप्रकाश पीता था शराब
मृतक के शरीर से पेट्रोल की आ रही है दुर्गंध








