Home छत्तीसगढ़ तीजा तिहार में जमकर झूमे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, ‘श्याम कन्हैया’ गीत...

तीजा तिहार में जमकर झूमे बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, ‘श्याम कन्हैया’ गीत पर थिरके

0
6

बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र में तीजा तिहार का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग शामिल हुए। छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोकगीतों से सजे इस आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

‘मुख मुरली बजाय छोटों से श्याम कन्हैया’ पर थिरके विधायक

कार्यक्रम के दौरान बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला भी उत्साह में झूमते नजर आए। ‘मुख मुरली बजाय छोटों से श्याम कन्हैया’ गीत की प्रस्तुति के दौरान विधायक ने जमकर डांस किया। उनके साथ कार्यक्रम में मौजूद लोगों और महिलाओं ने भी गीत-संगीत का आनंद लिया।

तीजा तिहार के आयोजन में पारंपरिक संस्कृति और लोकगीतों की झलक देखने को मिली। बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम की रौनक बढ़ा दी।

बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय लोग हुए शामिल

कार्यक्रम में बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से महिलाएं और स्थानीय लोग पहुंचे। तीजा तिहार के मौके पर महिलाओं ने पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन के दौरान पूरा परिसर छत्तीसगढ़ी संस्कृति और तीजा के रंग में रंगा नजर आया।