दुर्ग। दिल्ली के सत्य निकेतन इमारत हादसे में दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी की मौत हो गई। युवराज दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।
मिली जानकारी के अनुसार युवराज दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में स्थित एक PG में रहकर पढ़ाई कर रहा था। हादसे में उसकी जान चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
हादसे की खबर मिलते ही दिल्ली रवाना हुए परिजन
युवराज की मौत की सूचना मिलते ही उसके परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। परिवार में घटना के बाद से शोक का माहौल है। हादसे की पूरी जानकारी और घटना के कारणों का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है।
B.Com द्वितीय वर्ष का छात्र था युवराज
युवराज सोनी दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष का छात्र था। पढ़ाई के लिए वह दिल्ली में रह रहा था और सत्य निकेतन स्थित PG में ठहरा हुआ था।









