*बेमेतरा:
नवागढ़ क्षेत्र से बच्चा चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। *मध्यप्रदेश के 4 लोगों पर गांव में घूम-घूम कर मासूमों की चोरी* का आरोप लगा है।
बताया जा रहा है कि आरोपी *गांव की दो मासूम बच्चियों को ले जा रहे थे*, तभी ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ी। ग्रामीणों ने आरोपियों को दौड़ाया। इस दौरान *1 आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई* कर दी, वहीं उसके साथ मौजूद *2 महिला आरोपी और 1 पुरुष आरोपी मौके से फरार* हो गए।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
*यह पूरा मामला नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम मुरता का है।*








