
भारत ने विमेंस एशिया कप के मैच में पाकिस्तान को 55 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है। टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान का सबसे छोटा स्कोर है।
शनिवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान की 2 बल्लेबाज ही दहाई तक पहुंच सकी। सबसे ज्यादा 14 रन शवाल जुल्फिकार ने बनाए। भारतीय टीम की ओर से श्री चरणी और प्रेमा रावत को 3-3 विकेट मिले। दीप्ति शर्मा को 2 विकेट मिले।
भारत-पाकिस्तान की कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया
टॉस के समय भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ नहीं मिलाया।
भारतीय कप्तान ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था।
22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है।
हरमनप्रीत बतौर कप्तान 150वां मैच खेल रहीं
हरमनप्रीत कौर 150वें मैच में कप्तानी कर रही हैं। वे टी-20 इंटरनेशनल में यह मुकाम हासिल करने वाली पहली महिला क्रिकेटर हैं।








