
छत्तीसगढ़ शासन ने संजय अग्रवाल समेत 3 निगम-मंडल/आयोग पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा देने का आदेश जारी किया है।
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने निगम, मंडल और आयोगों के पदाधिकारियों को मंत्री दर्जा देने की प्रक्रिया के तहत तीन और पदाधिकारियों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया है। राज्य शासन की ओर से बुधवार को जारी आदेश में छत्तीसगढ़ राज्य योग आयोग के अध्यक्ष संजय अग्रवाल समेत तीन पदाधिकारियों के नाम शामिल हैं।
इन 3 पदाधिकारियों को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष अंजय शुक्ला और उपाध्यक्ष शरद अवस्थी को राज्य मंत्री का दर्जा मिला।
राज्य शासन द्वारा जारी आदेश
पहले 18 पदाधिकारियों को मिला था मंत्री दर्जा
इससे पहले छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 निगम-मंडल और आयोगों के अध्यक्षों को मंत्री पद का दर्जा देने का आदेश जारी किया था। इनमें 3 अध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया था, जबकि 15 अध्यक्ष/उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया था। कैबिनेट मंत्री का दर्जा पाने वालों में रामलाल चौहान, रूप सिंह मंडावी और डॉ. ममता साहू शामिल थे








