Home KORBA कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल कोषाध्यक्ष मनोनीत 

कोरबा सराफा एसोसिएशन के राजू अध्यक्ष, राजेश सचिव और कोमल कोषाध्यक्ष मनोनीत 

0
7

कोरबा। पावर सिटी में कोरबा सराफा एसोसिएशन का गठन हुआ है। एक होटल में आयोजित बैठक में गठन की प्रक्रिया पूरी की गई। पर्याप्त संख्या में कारोबार से जुड़े लोग शामिल हुए। विचार मंथन के साथ नवीन कार्यकारिणी को गति दी गई। उक्त अनुसार दीपांशु बुलियन के राजू सोनी अध्यक्ष, श्री ज्वेलर्स के राजेश सोनी सचिव और वर्धमान ज्वेलर्स के कोमल जैन कोषाध्यक्ष मनोनीत किए गए। करतल ध्वनि से सभी में पदाधिकारी का स्वागत किया। बताया गया कि की एसोसिएशन नवीन कार्यकारिणी का विस्तार जल्द किया जाएगा।