साढ़े चार क्विंटल गांजा कंटेनर के गुप्त चैंबर से बरामद

कंटेनर के गुप्त चैंबर में छिपाकर ले जाया जा रहा गांजा पुलिस की नजर से नहीं बच सका और उसे जप्त कर ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। साढ़े 4 क्विंटल गांजा पकड़ने वाली पुलिस टीम को आईजी ने नकद राशि देकर पुरस्कृत किया है
कवर्धा जिले के चिल्फी बॉर्डर पर 4 क्विंटल 47 किलो 445 ग्राम गांजा कंटेनर के गुप्त चेंबर में रखकर तस्करी करने वाले बलजीत सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लगभग ढाई करोड़ रुपए का माल बरामद करने वाली पुलिस टीम को आईजी अजय यादव ने₹25000 का नगद पुरस्कार दिया है








