भारत विकास परिषद द्वारा पूरे देश में 31 अगस्त को भारत को जानों लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया। 20 लाख से अधिक बच्चों ने इस परीक्षा में भाग लेकर कीर्तिमान स्थापित कर दिया है। कोरबा शाखा ने तो अद्भुत कार्य किया. यहां के दायित्वाधारियों ने देश में सर्वाधिक स्कूलों में संपर्क और परीक्षा देने वालों की संख्या के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है
भारत विकास परिषद के केंद्रीय नेतृत्व की मंशा के अनुरूप पूरे देश में 31 अगस्त को एक साथ भारत को जानो लिखित परीक्षा कराई गई। 20 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने एक साथ परीक्षा देकर किसी भी स्वयं सेवी संस्था द्वारा कराए गए इस तरह के कार्य के मामले में कीर्तिमान स्थापित कर दिया।
भारत विकास परिषद की कोरबा शाखा ने भी 200 से अधिक विद्यालयों में एक साथ विधिवत परीक्षा कराई। पूरी गोपनीयता के साथ प्रश्न पत्र विद्यालयों में पहुंचाये गए। निर्धारित समय पर प्रश्न पत्र का लिफाफा खोलकर उसे प्रतिभागियों के मध्य वितरित किया गया।
कोरबा शाखा से जुड़े सभी प्रमुख जनों ने अधिकांश स्कूलों तक पहुंच कर विद्यार्थियों के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शहर और दूर गांव के विद्यालयो में हजारों बच्चों ने लिखित प्रतियोगिता में सहभागिता निभाई। भारत विकास परिषद कोरबा शाखा ने इस प्रतियोगिता में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अपनी भूमिका निभाने वालो यह प्रति आभार व्यक्त किया है








