Home Uncategorized दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

दो भाइयों में जमीन विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

0
7

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

– जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम कोसला से जमीन विवाद को लेकर जानलेवा हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार रात करीब 8 बजे पुराने जमीन और संपत्ति विवाद की रंजीश को लेकर एक दंपती पर उसके ही भाई ने लाठी डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई है, जबकि पति गंभीर रूप से घायल है जिसका बिलासपुर सिम्स में इलाज जारी है।

 

पुलिस के मुताबिक, कोसला के छोटेभाठा निवासी पुन्नी राम साहू, पिता हीरालाल, मूल रूप से सलखन का रहने वाला था और अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसका अपने ही भाई जनकराम के साथ जमीन और संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा था।

शनिवार रात विवाद ने उस वक्त खूनी रूप ले लिया, जब जनकराम ने दंपती पर लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स रेफर किया गया जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई।

वहीं, ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी बताए जा रहे जनकराम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ग्रामीणों के मुताबिक, जनक राम ने पूछताछ में वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है । फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले की वास्तविक वजह पता लगाने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।