
कोरबा शहर के मोती सागर पारा क्षेत्र में उस समय दहशत फैल गई जब थोड़ी देर पहले लोगों को पता चला की 40 वर्षीय जगमोहन केवट ने अभी अभी खुदकुशी कर ली है। मृतक के विषय में पता चला है कि वह शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं
जगमोहन केवट ने यह कदम क्यों उठाया इसकी जानकारी देने वाला घटनास्थल पर कोई नहीं मिला। परिजनों को तो छोड़िए पड़ोसियों ने भी इस मामले में तब तक कुछ कहने से इनकार कर दिया है जब तक पुलिस वहां नहीं पहुंच जाती








