Home KORBA बिलासपुर मे सोशल मिडिया कमेंट पर बवाल, दो पक्षो मे पथराव, पुलिस...

बिलासपुर मे सोशल मिडिया कमेंट पर बवाल, दो पक्षो मे पथराव, पुलिस नें छोड़ी आंसू गैस, टीआई समेत कई हुए घायल, कलेक्टर एसपी विधायक मौके पर

0
12

बिलासपुर में सोशल मीडिया पर कथित हिंदू विरोधी कमेंट को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। हालात संभालने पहुंची पुलिस पर भी पथराव हुआ, जिसमें टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर मौजूद हैं। बीजेपी विधायक सुशांत शुक्ला भी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।एक पक्ष के विरोध में कमेंट पर हुआ विवाद

 

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक पक्ष के विरोध में कमेंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले हिंदू पक्ष की ओर से पथराव किए जाने की बात सामने आई। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी विरोध करते हुए पथराव शुरू कर दिया।

 

पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

 

हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम

 

मौके पर पहुंची। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया

 

गया और भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की गई।

 

स्थिति संभालने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले भी छोड़े। पथराव में टीआई समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की जानकारी ली। विधायक सुशांत शुक्ला भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

 

इलाके में पुलिस बल तैनात

 

घटना के बाद मसानगंज और खपरगंज इलाके में तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस लगातार इलाके में गश्त कर रही है और लोगों से शांति बनाए रखने कीScreenshot 2026 08 29 10 00 05 46 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

अपील की जा रही है।