Home छत्तीसगढ़ दुर्ग ब्रेकिंग: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, भिलाई-दुर्ग में एक-एक...

दुर्ग ब्रेकिंग: स्वाइन फ्लू के दो नए मरीज मिले, भिलाई-दुर्ग में एक-एक केस

0
13

दुर्ग। जिले में स्वाइन फ्लू के दो और नए मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। भिलाई और दुर्ग में एक-एक नए स्वाइन फ्लू मरीज की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

इससे पहले एक मासूम में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। नए दो मामलों को मिलाकर जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के कुल तीन मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से एक मरीज का अस्पताल में इलाज जारी है।

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर

लगातार नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। विभाग की ओर से लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को संक्रमण का खतरा अधिक बताया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने और लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की है।