
*सूरजपुर:* जिले में बढ़ती चोरी की वारदातों के बीच एक अजब चोर का गजब तरीका सामने आया है। चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे नई-नई तरकीबें अपना कर चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं।
ताजा मामला *कोतवाली थाना क्षेत्र* का है, जहां एक युवक *चादर ओढ़ कर चोरी* करते हुए CCTV कैमरे में कैद हो गया।
*CCTV से बचने चादर ओढ़ी, फिर भी कैद हुआ*
CCTV फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि चोर CCTV से बचने के लिए खुद को पूरी तरह चादर से ढक कर घर के अंदर घुसा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के अंदर घुस चोरी करते हुए उसकी पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
*पेड़ पर लकड़ी ठोक कर बनाई सीढ़ी*
चोरी के लिए घर में घुसने का तरीका और भी हैरान करने वाला है। चोर ने घर के पीछे बाउंड्री वॉल के बाहर लगे पेड़ पर चढ़ने के लिए *पेड़ पर लकड़ी (बत्ता) ठोक कर सीढ़ी बनाई* और उसी के सहारे घर में दाखिल हुआ।
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और CCTV फुटेज के आधार पर चोर की तलाश कर रही है।






