Home KORBA मक्का खरीदी के नाम पर किसानों से 24 लाख की ठगी, आरोपी...

मक्का खरीदी के नाम पर किसानों से 24 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार…

0
9

 

 

बस्तर में एक बार फिर किसानों के भरोसे को निशाना बनाया गया है, मक्का खरीदी के नाम पर 34 किसानों के साथ बड़ी ठगी का मामला सामने आया है, जिसने ग्रामीण अर्थव्यवस्था और व्यापारिक पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं, भानपुरी थाना क्षेत्र के चेराकूर, कुंगारपाल और खड़गा गांव के किसानों ने मेहनत से तैयार की गई अपनी फसल एक कारोबारी को बेच दी, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ मिला आश्वासन मिला, साल 2025 में करीब 24 लाख रुपये का मक्का खरीदने वाले आरोपी सहदेव मंडावी ने भुगतान के नाम पर महीनों तक टालमटोल किया और आखिरकार किसानों का भरोसा तोड़ दिया…..बताया जा रहा है कि आरोपी कोंडागांव जिले के पल्लारी में आयुष एग्रोटेक नाम से फर्म संचालित करता है,इसी फर्म के जरिए उसने किसानों से सौदा किया, लेकिन भुगतान नहीं किया, लगातार इंतजार और निराशा के बाद किसानों ने भानपुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई… पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है