Home KORBA कटघोरा थाना परिसर में निकला 5.5 फीट का जहरीला अहिराज सांप,स्क्रैप वाहनों...

कटघोरा थाना परिसर में निकला 5.5 फीट का जहरीला अहिराज सांप,स्क्रैप वाहनों के पास देखकर मची अफरा-तफरी, देखिये वीडियो

0
10

Screenshot 2026 08 04 11 25 24 49 6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

 

 

*कटघोरा थाना परिसर* में आज उस समय हड़कंप मच गया जब स्क्रैप वाहनों के पास *5.5 फीट लंबा जहरीला अहिराज सांप* घूमता दिखाई दिया।

 

*क्या हुआ था*

जानकारी के अनुसार थाने के पीछे खड़े पुराने वाहनों के पास कर्मचारियों ने सांप को रेंगते देखा। सांप को देखकर थाने में अफरा-तफरी मच गई।

 

*स्नेक कैचर ने किया रेस्क्यू*

सूचना मिलते ही प्रसिद्ध *स्नेक कैचर केशव जायसवाल* मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने सांप को सुरक्षित पकड़ लिया।

 

केशव जायसवाल ने बताया कि पकड़ा गया सांप *अहिराज प्रजाति* का है और काफी जहरीला होता है। इसे सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया जाएगा।

 

*स्नेक कैचर की अपील*

केशव जायसवाल ने आम लोगों से अपील की है कि *”सांप दिखने पर हमला न करें, तुरंत रेस्क्यू टीम को सूचना दें”*। बिना जानकारी के सांप को मारना या पकड़ने की कोशिश करना खतरनाक हो सकता है।

 

पुलिस ने भी लोगों से सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सूचना देने की अपील की है।