Home छत्तीसगढ़ छात्रावास में मलेरिया का प्रकोप, 13 छात्र अब भी अस्पताल में भर्ती,...

छात्रावास में मलेरिया का प्रकोप, 13 छात्र अब भी अस्पताल में भर्ती, 2 रायपुर रेफर; स्वास्थ्य मंत्री आज लेंगे हालात का जायजा

0
13

कांकेर। जिले के एक छात्रावास में मलेरिया फैलने के मामले के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। मलेरिया की चपेट में आए छात्रों में से अब भी 13 छात्र अस्पताल में भर्ती हैं, जबकि गंभीर स्थिति वाले 2 छात्रों को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री आज कांकेर दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे अधिकारियों से छात्रावास में फैले मलेरिया संक्रमण, उपचार व्यवस्था और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे बचाव कार्यों की जानकारी लेंगे।

छात्रावास में अचानक बढ़े मलेरिया के मामले

जानकारी के अनुसार, छात्रावास में अचानक कई छात्रों के बीमार पड़ने के बाद जांच में मलेरिया संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और छात्रों की जांच शुरू की गई।

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

मलेरिया प्रभावित क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। छात्रों का इलाज, दवा वितरण और आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही संक्रमण की रोकथाम के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य टीमों को सक्रिय किया गया है।