
राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने एक कॉमनवेल्थ गेम में एक बार की फिर अपना जौहर दिखाया है और भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं,ग्लास्गो स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की हैं,वहीं उनकी उपलब्धि पर पूरे देश और प्रदेश में खुशी की लहर हैं,कॉमनवेल्थ गेम में सिल्वर मेडल लाकर ज्ञानेश्वरी ने पूरे देश का नाम रोशन किया हैं।
राजनांदगांव शहर के कौरिनभाठा निवासी ज्ञानेश्वरी यादव ने ग्लास्गो स्कॉटलैंड में आयोजित कॉमनवेल्थ प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर पूरे देश और प्रदेश का नाम रोशन किया हैं,53 किलो वर्ग में ज्ञानेश्वरी यादव ने इस मैच में 88 किलो स्नैच,क्लीन एंड जर्क में 111 किलो इस तरीके से टोटल 199 किलो उठाकर सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं,वेटलिफ्टिंग कि कड़े प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक के लिए कड़ी मेहनत करते हुए ज्ञानेश्वरी यादव को दूसरा स्थान मिला,जिसमें उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया हैं,वहीं उनकी इस उपलब्धि पर उनके परिजन कोच और पूरे जिले में खुशी की लहर हैं,उनके पिता ने कहा कि वह लगातार मेहनत कर रही थी,इससे पहले भी उन्होंने कई प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक,सिल्वर पदक और अन्य पदक अपने नाम किया हैं,





