Home KORBA पूर्वांचल विकास समिति और ओजोन न्यूरो सेंटर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर ,बड़ी...

पूर्वांचल विकास समिति और ओजोन न्यूरो सेंटर ने आयोजित किया रक्तदान शिविर ,बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान,देखिए वीडियो

0
34

IMG 20260726 WA0069 1 IMG 20260726 WA0072 1 IMG 20260726 WA0067 1

 

ओजोन न्यूरो सेंटर और पूर्वांचल विकास समिति कोरबा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में पूर्वांचल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. ओजोन न्यूरो सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने शिविर में शामिल लोगों का आत्मीय स्वागत किया

 

कोरबा के राजगामार रोड पर रिजदी के समीप अवस्थित ओजोन न्यूरो सेंटर में पूर्वांचल विकास समिति के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

ओजोन न्यूरो सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी और उनकी टीम ने पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियो का आत्मीय स्वागत किया. समिति के संयोजक अशोक तिवारी ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि हम सबको मिलकर प्रत्येक क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करना चाहिए

संरक्षक कमलेश यादव और अध्यक्ष आर ए पांडे ने सबसे आग्रह किया कि वह रक्तदान कर जरूरतमंद की जिंदगी बचाने के यज्ञ में शामिल हो. ओजोन न्यूरो सेंटर के संचालक डॉक्टर प्रदीप त्रिपाठी ने अस्पताल में मरीज के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी प्रदान की।

 

इस अवसर पर पूर्वांचल विकास समिति के पदाधिकारियोऔर सदस्यों ने रक्तदान कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया

 

समिति के संयोजक अशोक तिवारी अशोक सिंह संरक्षक कमलेश यादव बी एन सिंह अध्यक्ष आर ए पांडे महासचिव विनय राय संगठन मंत्री वेद यादव गोपाल नारायण सिंह राजेंद्र सिंह सुमन कुमार दीपक ठाकुर विवेक सिंह राहुल सिंह अंबुज शर्मा विजय दुबे नितेश शर्मा मनोज सिंह सुनील यादव नितिन यादव समेत केंद्रीय और लगभग सभी इकाइयों के पदाधिकारी इस शिविर में शामिल हुए

error: Content is protected !!