Home KORBA केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करने वाला फॉरेस्ट कर्मचारी...

केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस पर अभद्र टिप्पणी करने वाला फॉरेस्ट कर्मचारी भेजा गया जेल,सोशल मीडिया पर विवादित वीडियो डालने के मामले में कटघोरा वन मंडल का कर्मचारी गिरफ्तार

0
46

IMG 20260726 WA0060

 

 

*केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस पर सोशल मीडिया में अभद्र टिप्पणी* करने के आरोप में कटघोरा वन मंडल के एक कर्मचारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

*बांकी मोंगरा से हुई गिरफ्तारी*

आरोपी की पहचान *शेखर सिंह रत्नाकर* के रूप में हुई है। वह *कटघोरा वन मंडल* में कर्मचारी के पद पर पदस्थ है। आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक विवादित वीडियो अपलोड किया था जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री और पुलिस के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की गई थी।

 

वीडियो वायरल होने के बाद *पोंडी उपरोड़ा के BJYM कार्यकर्ता* की शिकायत पर *बांगो पुलिस* ने मामला दर्ज किया था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी शेखर सिंह रत्नाकर को *बांकी मोंगरा* से गिरफ्तार किया।

 

*कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल*

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे *न्यायिक हिरासत में जेल* भेज दिया है।

 

पुलिस ने आईटी एक्ट और संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर इस तरह की भड़काऊ और अभद्र टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

error: Content is protected !!