

नगर निगम द्वारा निर्मित पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आयोजित कोरबा प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथियों ने कोरबा के पत्रकारों की सराहना करते हुए नवीन कार्यकारिणी के सदस्यों को शुभकामनाएं दी। गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि अरुण साव ने अपने संबोधन में पदाधिकारी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कोरबा के पत्रकारों का अपना विशिष्ट स्थान है
उन्होंने अपना व्यक्तिगत अनुभव साझा करते हुए बताया कि पत्रकारिता के क्षेत्र में कोरबा के अनेक वरिष्ठ पत्रकारों ने अपनी लेखनी का लोहा पूरे प्रदेश मनवाया है. उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों का चयन पहले वालों की गलती के कारण हुआ है लेकिन आज हम अपनी बड़ाई और किसी की निंदा करने नहीं आए हैं बल्कि आज हम मीडिया के बंधुओं को शुभकामनाएं देने पहुंचे हैं
कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने भी अपने संबोधन में प्रेस क्लब के पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने प्रेस क्लब के नवीन पदाधिकारियो को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की इससे पूर्व कोरबा प्रेस क्लब के सदस्यों ने सभी अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया कोरबा प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष नौशाद खान ने स्वागत भाषण दिया। आभार प्रदर्शन क्लब के सचिव दिनेश राज ने किया। इस अवसर पर भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी सत्ता और विपक्ष के पार्षद शहर के गणमान्य नागरिक प्रशासनिक अधिकारी और प्रेस क्लब के तमाम मेंबरान उपस्थित रहे






