Home KORBA एनएसयूआई प्रदेश महासचिव एवं उनके साथियों को लिया गया हिरासत में , दिल्ली...

एनएसयूआई प्रदेश महासचिव एवं उनके साथियों को लिया गया हिरासत में , दिल्ली में छात्रों पर लाठी चार्ज का किया जा रहा था विरोध ,देखिए वीडियो

0
14

IMG 20260723 WA0053

 

 

 

​:दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और कथित बर्बरतापूर्ण रवैये के विरोध में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने कोरबा प्रवास पर आने वाले छत्तीसगढ़ के उप-मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री अरुण साव के खिलाफ उग्र प्रदर्शन की तैयारी में थे। कोरबा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए कई प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

युवाओं के ​प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन पहले से ही अलर्ट मोड पर था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सबको हिरासत में ले लिया। भारी संख्या में हुई गिरफ्तारियों को देखते हुए मानिकपुर चौकी परिसर में ही कार्यकर्ताओं को रखने के लिए अस्थायी व्यवस्था (अस्थाई जेल) की गई ।

​प्रदर्शन और गिरफ्तारी देने वालों में मुख्य रूप से शामिल है

​NSUI प्रदेश महासचिव: विशाल सिंह

​प्रमुख कार्यकर्ता व पदाधिकारी: प्रतीक पांडे, भानु भगत, आशीष बंजारे, नवनीत सिंह, हर्ष डहरिया, अरविंद राठौर, मनोहर, आनंद चौहान, महेंद्र सिंह

​इसके अलावा भारी संख्या में युवा कांग्रेस और NSUI के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

​”लोकतंत्र में दमन नहीं, संवाद होना चाहिए”: युवा कांग्रेस

​गिरफ्तारी के बाद युवा कांग्रेस और NSUI के नेताओं ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उनका कहना था:

​”काला झंडा दिखाना लोकतंत्र में विरोध जताने का एक संवैधानिक और शांतिपूर्ण तरीका है। इसके माध्यम से हम दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिसिया बल प्रयोग की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहते हैं। दिल्ली में युवाओं और छात्रों के साथ जो बर्बरता हुई है, उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।”