
बलरामपुर जिले के *त्रिकुंडा थाना क्षेत्र* के *शारदापुर गांव* में खेत की जुताई के दौरान हुए हादसे में एक युवक की *ट्रैक्टर में दबकर दर्दनाक मौत* हो गई।
*दलदल में फंस गया था ट्रैक्टर*
जानकारी के अनुसार गांव निवासी *अजय सरोता* अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। इसी दौरान खेत की गीली मिट्टी में *ट्रैक्टर दलदल में फंस गया* और अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रैक्टर पलटने से अजय उसके नीचे दब गया।





