छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश की सड़कों पर *आवारा मवेशियों और अवैध पार्किंग* के चलते हो रही लगातार मौतों पर कड़ी नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि सड़कें अब *’डेथ जोन’* बनती जा रही हैं।
सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जिम्मेदार विभागों से सवाल किया – *”क्या पुलिस का काम केवल गाय हांकने के लिए है?”*
*रोज हो रही मौतें, बैठकें भी नहीं हो रहीं*
याचिका में कहा गया कि मवेशियों और सड़कों पर अवैध पार्किंग की वजह से रोजाना हादसे हो रहे हैं। नियम के अनुसार *हर महीने बुलाई जाने वाली सड़क सुरक्षा समिति की बैठकें* भी नहीं हो रही हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है।
कोर्ट ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही से आम जनता की जान जोखिम में है।
*सरकार, NHAI और विभागों से मांगा जवाब*
मामले की गंभीरता को देखते हुए हाईकोर्ट ने *राज्य सरकार, NHAI और संबंधित विभागों* को नोटिस जारी कर *शपथपत्र के माध्यम से जवाब मांगा* है।
कोर्ट ने पूछा कि मवेशियों को सड़कों से हटाने, अवैध पार्किंग रोकने और सड़क सुरक्षा समिति की नियमित बैठकें सुनिश्चित करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।
अब इस मामले में सरकार और अन्य विभागों को अपना पक्ष शपथपत्र के जरिए कोर्ट में रखना होगा।





