
कोरबा के Dadar Khurd पुरानी बस्ती में आवारा कुत्तों के हमले से एक बच्चे की मौत हो गई। घटना कल शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। बच्चे के माता-पिता दैनिक मजदूरी पर गए थे और बच्चा घर में अकेला था। इसी दौरान कुत्तों ने हमला कर दिया।
*घटना के बाद मेडिकल कॉलेज में हुई मौत*
जानकारी के अनुसार मजदूर *किशोर पटेल* का परिवार Dadar Khurd में रहता है। कल शाम जब बच्चे अकेले घर में थे, तब स्थानीय आवारा कुत्तों ने बच्चे पर हमला कर दिया। जब मां काम से वापस लौटी तो बच्चे को जख्मी हालत में देखा। तत्काल उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
*नगर निगम ने उठाए कदम*
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची। निगम अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र से लगभग 15-20 आवारा कुत्तों को पकड़ा गया है। इनमें से कुछ का पहले नसबंदी हो चुकी थी और शेष कुत्तों का भी ABC सेंटर ले जाकर नसबंदी कराई जा रही है।
नगर निगम के अधिकारी ने बताया कि _“महापौर मैडम के निर्देश पर पीड़ित परिवार को 1 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जा रही है ताकि इस दुख की घड़ी में उन्हें संबल मिल सके।”_
*ABC सेंटर में 1000 से अधिक कुत्तों की नसबंदी*
अधिकारी ने कहा कि नगर निगम का ABC सेंटर पूरी तरह तैयार है। अब तक 1000 से अधिक कुत्तों का वर्मीकरण और नसबंदी किया जा चुका है। ब्रीडिंग सीजन में कुत्ते उत्तेजित रहते हैं, इसलिए नागरिकों से अपील है कि वे बच्चों को अकेला न छोड़ें।
*नागरिकों से अपील*
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि:
– कुत्तों को निर्धारित स्थान पर ही खाना दें
– बच्चों को अकेला बाहर न छोड़ें
– कुत्तों को देखकर घबराएं नहीं, शांत रहें
– आवारा कुत्तों की सूचना नगर निगम को दें ताकि समय पर नसबंदी कराई जा सके





