
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 38 सिविल जजों को पदोन्नति देते हुए जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में नियुक्त किया है। रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया।
न्यायिक सेवा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 38 सिविल जजों की पदोन्नति की है। लंबे समय से जूनियर डिवीजन में सेवाएं दे रहे इन न्यायिक अधिकारियों को अब सीनियर डिवीजन में पदस्थ किया गया है।
38 सिविल जजों की पदोन्नति
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रदेश के 38 सिविल जजों को जूनियर डिवीजन से सीनियर डिवीजन में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। इस संबंध में हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव ने आदेश जारी किया है।
38 Civil Judges Promoted
38 Civil Judges Promotedमार्च और अप्रैल की विभिन्न तिथियों से पदोन्नति प्रभावी
आदेश के अनुसार, पदोन्नति अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगी। इसमें मार्च और अप्रैल माह की विभिन्न तारीखों को पदोन्नति प्रभावशील मानी गई है। पदोन्नत किए गए न्यायिक अधिकारियों को अब सीनियर डिवीजन के न्यायिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।





