
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में रायपुर के नकटी गांव में की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई भी गूंज रही है. नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि उसने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन करते हुए गरीबों के झोपडे उजाड़ दिए छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष दो चरण दास महंत ने विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि राजधानी के नकटी गांव को संवैधानिक तरीके से बुलडोजर चला कर तहस-नहस कर दिया गया गरीबों के झोपड़े जमीदोज कर दिए गए. उन्होंने कहा कि यह कृत्य ना केवल अमानवी है बल्कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश का उल्लंघन भी है





