
कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अपने लगभग 16 माह के कार्यकाल की उपलब्धियो का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया उन्होंने बताया की नगर निगम कोरबा के सभी 67 वार्डों में आवश्यकता अनुसार निर्माण कार्य चल रहे हैं अथवा स्वीकृत हो चुके हैं
कोरबा नगर निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने लगभग 16 माह पहले दायित्व ग्रहण किया था. क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने जो प्रयास किया, जिनमें उन्हें सफलता मिली उसका ब्यौरा पत्रकार वार्ता में प्रस्तुत किया ।उन्होंने बताया की निगम के 67 वार्डों में काम चल रहे हैं महापौर ने बताया की सड़क निर्माण, पेयजल की व्यवस्था,स्वच्छता, और प्रकाश पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का भी उन्हें भरपूर सहयोग मिल रहा है
श्रीमती संजू देवी राजपूत ने अब तक के अपने कार्यकाल में कराए गए सामाजिक कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि उनके घर और दफ्तर के दरवाजे सबके लिए खुले हैं जो भी अपनी समस्या लेकर आते हैं उसके तत्काल निराकरण का प्रयत्न किया जाता है कोरबा महापौर ने बताया कि वे अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में विकास का कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है. उन्होंने क्षेत्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि हम लोगों ने जितने भी वादे किए हैं उन्हें पूर्ण करने की दिशा में गंभीर प्रयास चल रहे हैं





