Home KORBA कोरबा की बिटिया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल,अत्यंत नाजुक हालत में...

कोरबा की बिटिया दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल,अत्यंत नाजुक हालत में सिम्स में चल रहा है इलाज

0
61

 

एग्रीकल्चर की शिक्षा प्राप्त कर रही प्राची उस समय सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई जब वे अमरकंटक से पेंड्रा रोड आ रही थी।पेंड्रा रोड से उन्हें कोरबा आना था। सहपाठी के साथ बाइक पर सवार होकर आ रही प्राची की हालत अत्यंत नाजुक है उन्हें सिम्स में भर्ती कराया गया है।

पता चला है कि कोरबा के दर्री निवासी बाबूलाल यादव की पुत्री प्राची अमरकंटक में रहकर एग्रीकल्चर की शिक्षा ग्रहण कर रही हैं.उन्हें कुछ दस्तावेज लेने कोरबा आना था.उन्होंने अपने एक सहपाठी का सहारा लिया और उनके साथ बाइक पर सवार होकर पेंड्रा रोड बस स्टैंड के लिए रवाना हुई लेकिन थोड़ी दूरी पर ही उनकी बाइक को एक कार चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दिया. इस दुर्घटना में प्राची और बाइकरचालक दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए.

प्राची को पहले गौरेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां उनकी नाजुक हालत को देखते हुए कोरबा से गौरेला पहुंचे उनके परिजनों ने प्राची को सिम्स बिलासपुर लाकर भर्ती कराया. प्राची वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत अत्यंत नाजुक है

error: Content is protected !!