Home KORBA रायपुर में जलापूर्ति योजना पर सवाल : अजय चंद्राकर बोले- किसी वार्ड...

रायपुर में जलापूर्ति योजना पर सवाल : अजय चंद्राकर बोले- किसी वार्ड को नहीं मिला लाभ, पढ़िए मंत्री का जवाब

0
46

 

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र में रायपुर की 24×7 जलापूर्ति योजना पर अजय चंद्राकर ने सवाल उठाए, जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सरकार का पक्ष रखा।

 

 

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन प्रश्नकाल के दौरान रायपुर में स्मार्ट सिटी के तहत 24×7 जलापूर्ति योजना का मुद्दा प्रमुखता से उठा। कुरूद विधायक अजय चंद्राकर ने योजना की प्रगति और विभिन्न योजनाओं के तहत खर्च की गई राशि को लेकर सवाल किए, जिस पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सदन में जवाब दिया।

 

 

अजय चंद्राकर ने उठाए कई सवाल

प्रश्नकाल के दौरान अजय चंद्राकर ने स्मार्ट सिटी, नगरोत्थान योजना और 15वें वित्त आयोग के तहत रायपुर की जलापूर्ति योजनाओं की स्थिति और जारी राशि की जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि टेंडर स्वीकृत होने के बावजूद शहर के किसी भी वार्ड में 24×7 जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी। अजय चंद्राकर ने कहा कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) से भी जलापूर्ति की बात कही गई थी, जबकि उनके अनुसार रायपुर शहर के लिए विभाग की ऐसी कोई योजना नहीं है।

 

अरुण साव ने दिया सरकार का पक्ष

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बताया कि 24×7 जलापूर्ति की योजना रायपुर के 14 वार्डों के लिए बनाई गई थी और इस पर कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत जारी राशि के अनुसार काम आगे बढ़ाया जा रहा है।

 

जल आवर्धन योजना का भी किया जिक्र

अरुण साव ने सदन में कहा कि रायपुर में पहले जल आवर्धन योजना संचालित थी और उस समय शहर में जलापूर्ति का कार्य लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा किया जाता था

error: Content is protected !!