बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वेयर हाउस रोड पर तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से एक्टिवा सवार 11वीं के छात्र की मौत हो गई। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हुई है।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ने एक्टिवा सवार छात्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्र कई फीट हवा में उछल गया। इसके बाद अनियंत्रित कार एक मिनी बस से जा टकराई।





