Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: आवारा सांड के हमले में घायल महिला की मौत, शहर...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: आवारा सांड के हमले में घायल महिला की मौत, शहर में आक्रोश

0
36

अंबिकापुर। शहर में आवारा सांडों का आतंक एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। सांड के हमले में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका अंबिकापुर शहर के भाथूपारा की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, सांड के हमले के बाद महिला को पहले मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां से गंभीर हालत में उसे रायपुर रेफर किया गया। रायपुर में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद शहरवासियों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। मामले को लेकर महापौर मंजूषा भगत ने पशुपालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि सड़क पर आवारा पशु छोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!