Home छत्तीसगढ़ अंबिकापुर ब्रेकिंग: ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी आशा पांडेय फिर गिरफ्तार, 28...

अंबिकापुर ब्रेकिंग: ब्राउन शुगर तस्करी की आरोपी आशा पांडेय फिर गिरफ्तार, 28 नशीले इंजेक्शन जब्त

0
48

अंबिकापुर। ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में पहले जेल जा चुकी आरोपी महिला आशा पांडेय एक बार फिर कानून के शिकंजे में आ गई है। आबकारी उड़नदस्ता टीम ने कार्रवाई करते हुए उसके घर पर दबिश देकर 28 नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार, कार्रवाई के दौरान टीम को देखकर आरोपी महिला ने सबूत छिपाने की कोशिश की, लेकिन महिला जवान ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में उसके पास से 19 रेक्सोजेसिक (REXOGESIC) और 9 एविल (AVIL) इंजेक्शन बरामद किए गए।

आबकारी विभाग ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला लंबे समय से आबकारी विभाग की निगरानी में थी। कार्रवाई आबकारी उड़नदस्ता टीम द्वारा की गई।

error: Content is protected !!