Home छत्तीसगढ़ कोरिया में नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच शुरू, CBI की 6 सदस्यीय...

कोरिया में नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच शुरू, CBI की 6 सदस्यीय टीम पहुंची

0
7

कोरिया। नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की 6 सदस्यीय टीम कोरिया पहुंच गई है। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और आज नौगई गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की विस्तृत जांच करेगी।

गौरतलब है कि 16 जून को सोनहत थाना क्षेत्र के नौगई गांव में तिहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने 30 जून को इसकी सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।