Home KORBA युवतियों का हनीट्रैप गैंग : शंकर नगर के युवक को फंसाकर मांगे...

युवतियों का हनीट्रैप गैंग : शंकर नगर के युवक को फंसाकर मांगे पैसे, एफआईआर दर्ज

0
4

 

 

राजधानी के शंकर नगर इलाके में हनी ट्रैप में दो युवतियों ने एक युवक को अपने जाल में फंसाकर उससे 25 हजार रुपए वसूल लिए।

 

रायपुर। शंकर नगर के एक युवक को दो युवतियों ने हनी ट्रैप में फंसाकर 25 हजार रुपए वसूलने के बाद और पैसों की मांग की और पैसा नहीं देने पर युवतियां युवक को झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही थीं। युवक की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने गुढ़ियारी की दो युवतियों के खिलाफ एक्सटार्सन का अपराध दर्ज किया है और मामले की जांच कर रही है।

 

 

जयंत चौधरी ने नित्या सिंह तथा पायल उर्फ आंचल तिवारी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। युवक ने पुलिस को बताया है कि उसकी पहचान दोनों युवतियों से दो माह पूर्व मई में हुई थी। इसके बाद दोनों लड़कियों ने पार्लर खोलने के नाम पर आर्थिक मदद मांगी। इसके बाद वे लगातार फोन और मैसेज के माध्यम से संपर्क में रहीं और मिलने का दबाव बनाती रहीं।

 

सिगरेट में नशीला पदार्थ मिलाकर किया बेहोश

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि, 14 जून को वो अपने साथी के साथ दोनों युवतियों से मिलने गया। इस दौरान लड़‌कियों ने सिगरेट पीने का ऑफर किया। सिगरेट पीने के बाद जयंत तथा उसका साथी बेहोश हो गए। आरोप है कि इसी दौरान उनकी फोटो और वीडियो बना लिए गए। अगले दिन युवतियों ने फोन कर गलत हरकत करने का आरोप लगाया और मामला दबाने के बदले पैसों की मांग की। साथ ही पैसे नहीं देने पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने और परिवार व कार्यालय में बदनाम करने की धमकी दी।

 

धमकी देकर 25 हजार रुपए वसूले

 

लगातार मिल रही धमकियों से डरकर 25 जून को तरुण नगर हाट बाजार के पास पीड़ित ने अपने मित्र के साथ दोनों युवतियों को 25 हजार रुपए नकद दिए। इसके बावजूद दोनों लगातार और पैसों की मांग करती रहीं। आरोप है कि एक जुलाई को उन्होंने कार में रखे नकदी से भरे बैग पर हाथ साफ करने की कोशिश की।

किया हंगामा

युवक के आरोपों के मुताबिक पैसा देने के बाद 10 जुलाई को दोनों युवतियां उसके ऑफिस पहुंच गई और स्टाफ के सामने गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगीं। पैसे नहीं देने पर झूठे दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी