Home KORBA मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी,...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शन

0
32

*मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से मिली कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी, मिला आत्मीय स्वागत और मार्गदर्शनIMG 20260623 WA0201 IMG 20260623 WA0202 IMG 20260623 WA0029 IMG 20260623 WA0199 IMG 20260623 WA0197 IMG 20260623 WA0198 IMG 20260623 WA0194 IMG 20260623 WA0195 IMG 20260623 WA0196 IMG 20260623 WA0191 IMG 20260623 WA0193 IMG 20260623 WA0192 IMG 20260623 WA0027*

 

0 शपथ ग्रहण समारोह के लिए मुख्य अतिथि का आमंत्रण सहर्ष स्वीकार, जल्द तय होगी तिथि।

 

0 रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब ने किया स्वागत; प्रदेश स्तरीय भव्य पत्रकार आयोजन की बनी रूपरेखा।

 

रायपुर/कोरबा। कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने सोमवार 22 जून को राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास (सीएम हाउस) में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री नौशाद खान के नेतृत्व में हुई इस गरिमामय भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का अत्यंत आत्मीयता से स्वागत किया तथा नई टीम को सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को कोरबा प्रेस क्लब के आगामी शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होने का निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने इस स्नेहपूर्ण आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए आश्वस्त किया कि वे शीघ्र ही इस कार्यक्रम के लिए तिथि निर्धारित करेंगे। इस दौरान

कोरबा प्रेस क्लब की ओर से अध्यक्ष श्री नौशाद खान, संरक्षक श्री कमलेश यादव, सचिव श्री दिनेश राज, उपाध्यक्ष श्री राजकुमार शाह, कोषाध्यक्ष श्री दुर्गेश श्रीवास्तव तथा कार्यकारिणी सदस्य द्वय श्री आकाश शर्मा एवं श्री राजेश कुमार मिश्रा (मिट्टू) उपस्थित थे। इस महत्वपूर्ण और आत्मीय मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री के विशेष सलाहकार श्री कृष्णा दास विशेष रूप से उपस्थित रहे, जिनका इस भेंट को सफल बनाने में सराहनीय सहयोग रहा।

 

*सकारात्मकता के साथ एकजुट होकर करें कार्य : मुख्यमंत्री*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रेस क्लब की नई टीम से विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा:

सभी साथी एकजुट होकर सकारात्मकता के साथ कार्य करें और कोरबा में प्रेस क्लब को एक मजबूत व नई पहचान दिलाएं। पत्रकारिता के क्षेत्र में समाजहित और रचनात्मकता को बढ़ावा देते हुए बेहतर कार्य करें। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूरी कार्यकारिणी को भरोसा दिलाया कि कोरबा के पत्रकारों के कल्याण और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार तथा उनका व्यक्तिगत सहयोग सदैव बना रहेगा। मुख्यमंत्री से मिले इस सकारात्मक आश्वासन के बाद कोरबा जिले के पत्रकार साथियों में हर्ष की लहर है।

 

*रायपुर और बिलासपुर प्रेस क्लब ने किया सम्मान; प्रदेश स्तरीय आयोजन पर चर्चा*

राजधानी प्रवास के दौरान कोरबा प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की मुलाकात रायपुर प्रेस क्लब और बिलासपुर प्रेस क्लब की टीमों से भी हुई। बिलासपुर के प्रेस क्लब में अध्यक्ष श्री अजीत मिश्रा व उनकी टीम ने स्वागत सम्मान किया। वहीं रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री मोहन तिवारी समेत सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने कोरबा की नवीन कार्यकारिणी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह गमझा पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ में पत्रकारों के हितों, उनकी सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। तीनों प्रेस क्लबों ने पत्रकारों के व्यापक हित में एक मंच पर आकर एकजुटता के साथ कार्य करने का दृढ़ भरोसा दिया।

साथ ही आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के पत्रकारों को एक सूत्र में पिरोने और पत्रकारिता के स्तर को और ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक भव्य प्रदेश स्तरीय आयोजन को लेकर भी गंभीर चर्चा हुई, जिसकी रूपरेखा जल्द ही तैयार की जाएगी।