Home KORBA डीजल,कबाड़ चोरों ने जमकर की मारपीट, सब इंस्पेक्टर के पुत्र की मौत,...

डीजल,कबाड़ चोरों ने जमकर की मारपीट, सब इंस्पेक्टर के पुत्र की मौत, आरोपियों की गिरफ़्तारी के बाद समाज करेगा मृतक का अंतिम संस्कार

0
7

IMG 20260612 WA0218

 

कोरबा में 5 दिन पहले सब इंस्पेक्टर रामनारायण रात्रि के पुत्र चंद्रमणि उर्फ डब्बू के साथ कबाड़ चोरों ने जमकर मारपीट की. इस घटना में उसे शेर हाथ पैर और सीने में काफी चोटें आई.. एक्स-रे रिपोर्ट में कई जगह की हड्डियां फ्रैक्चर होने की पुष्टि हुई जबकि अंदरूनी स्तर पर भी चंद्रमणि को काफी नुकसान हुआ. अपने एक दोस्त अरविंद राठौर के साथ रात्रि को चंद्रमणि गाड़ी से जा रहा था तब आरोपियों ने उसका पीछा करने के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया. बुरी तरह से घायल चंद्रमणि का ट्रीटमेंट रायपुर के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा था जहां पर आज उसकी मौत हो गई.

 

इस घटना से चंद्रमणि के परिजन सहित समाज के लोग काफी आक्रोशित हैं.

समाज की ओर से कहा गया है कि जब तक चंद्रमणि की जिंदगी को समाप्त करने वाले आरोपी गिरफ्तार नहीं होते हैं तब तक मृतक का अंतिम संस्कार हम नहीं करने वाले हैं