Home KORBA बंद कमरे में मिली महिला की लाश : दूसरी महिला अचेत अवस्था...

बंद कमरे में मिली महिला की लाश : दूसरी महिला अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती, भीषण गर्मी से मौत की आशंका

0
6

 

रायपुर स्थित अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी के एक घर में महिला की लाश मिली और दूसरी महिला को अचेत अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीषण गर्मी से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

 

महिला की लाश से इलाके में हलचल का माहौल

 

 

रायपुर। जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम माणिकचौरी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गांव के एक मकान में 60 वर्षीय महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं उसी कमरे में मौजूद दूसरी बुजुर्ग महिला बेहोश हालत में मिली, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक आशंका भीषण गर्मी से मौत होने की जताई जा रही है।

 

 

एक महिला मृत, दूसरी अचेत

 

 

जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं घर के एक कमरे में रह रही थीं। आसपास के लोगों को कई दिनों तक कोई गतिविधि दिखाई नहीं देने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो एक महिला मृत अवस्था में मिली, जबकि दूसरी महिला अचेत पड़ी थी।

गर्मी और लू संभावित कारण

पुलिस का कहना है कि मृतका का शव करीब दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रारंभिक जांच में भीषण गर्मी और लू को घटना का संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है