Home KORBA भारी विरोध के बीच सब्जी मंडी पुनर्निर्माण पर बनी सहमति,भाजपा नेता ने...

भारी विरोध के बीच सब्जी मंडी पुनर्निर्माण पर बनी सहमति,भाजपा नेता ने किया था लोगो के साथ विरोध, 70% हिस्से में होगा निर्माण,व्यापारियों और प्रशासन के बीच पंचनामा तैयार, शेष 30% में यथावत चलेगा व्यापार

0
6
Oplus_16908288

भारी विरोध के बीच सब्जी मंडी पुनर्निर्माण पर बनी सहमति,भाजपा नेता ने किया था लोगो के साथ विरोध, 70% हिस्से में होगा निर्माण,व्यापारियों और प्रशासन के बीच पंचनामा तैयार, शेष 30% में यथावत चलेगा व्यापार

IMG 20260527 121320
Oplus_16908288

 

कोरबा।मंगलवार को बांकिमोंगरा डेली सब्जी मार्केट के पुनर्निर्माण को लेकर जमकर बवाल हुआ जहां नगर पालिका बाकी मोगरा, तहसीलदार और पुलिस की टीम डेली मार्केट सेड को हटाने की कार्रवाई को लेकर पहुंची इस दौरान दुकानदारों ने भारी विरोध किया वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा भी विरोध करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिया लगभग कई घंटे तक चले इस विरोध के बाद सहमति बनी।

 

दुकानदारों का आरोप है की पिछले कई सालों से इस जगह पर डेली मार्केट लग रहा है जिसे हटाकर परिसर बनाने की तैयारी की जा रही है और उसे इस दुकान से वंचित कर दिया जाएगा ऐसे में उनकी रोजी-रोटी पर एक समस्या खड़ी हो जाएगी इसलिए वह विरोध कर रहे हैं।

 

बताया जा रहा है कि लगभग डेली मार्केट में 90 दुकान संचालित है और उन्हें नगर पालिका बाकी मोगरा के द्वारा हटाने के लिए कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है।

 

नगर पालिका, थाना और व्यापारियों के बीच आपसी सहमति से पंचनामा तैयार किया गया। इसके तहत मार्केट के 70% भाग पर नियमानुसार नया निर्माण होगा, जबकि शेष 30% भाग में पूर्व की तरह सब्जी व्यापार जारी रहेगा।

 

स्थानीय व्यापारियों ने बताया कि मार्केट जर्जर हो चुका था। बरसात में कीचड़ और गर्मी में धूप से परेशानी होती थी। नए निर्माण से व्यापारियों को पक्की दुकानें और ग्राहकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। प्रशासन का कहना है कि निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा ताकि व्यापार प्रभावित न हो।

 

पंचनामे के अनुसार बांकिमोंगरा सब्जी मार्केट को नगर पालिका बांकिमोंगरा द्वारा पुनर्निर्मित किया जाना है। तोड़फोड़ के समय सब्जी व्यापारी, भाजपा प्रदेश मंत्री भागवत विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी की मौजूदगी में बैठक हुई। सभी पक्षों ने मौके पर सहमति बनाई।