बिलासपुर। जिले में अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर एक्शन शुरू कर दिया है। बिना दस्तावेज और अवैध रूप से संचालित कबाड़ दुकानों पर पीला पंजा चलाया गया।
कार्रवाई के दौरान तीन अवैध कबाड़ दुकानों को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया।
दो दिन पहले हुई थी छापेमारी
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले पुलिस और प्रशासन की टीम ने जिलेभर में संचालित कबाड़ दुकानों पर छापेमार कार्रवाई की थी।
इस दौरान जांच में कई दुकानें बिना वैध दस्तावेज और नियमों के खिलाफ संचालित पाई गई थीं।
40 कबाड़ दुकानें हुई थीं सील
छापेमार कार्रवाई के दौरान करीब 40 कबाड़ दुकानों को सील किया गया था। इसके बाद प्रशासन ने अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित दुकानों पर बुलडोजर कार्रवाई शुरू की।
प्रशासन की सख्ती जारी
अधिकारियों का कहना है कि अवैध कारोबार और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस और प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल बना हुआ है।



